Wednesday, 16 Sep 2026
Contact Us
The History
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
The HistoryThe History
Search
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited
The History > News > 12 जून 2025 Air India का वह दिन जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा !! Air India विमान क्रैश 241 मौते
News

12 जून 2025 Air India का वह दिन जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा !! Air India विमान क्रैश 241 मौते

Chetana Choudhary
Last updated: October 8, 2025 16:34
Chetana Choudhary - Written by
Share
AI171 विमान दुर्घटना के बाद टाटा ग्रुप द्वारा सहायता की घोषणा और राहत कार्य
AI‑171 विमान दुर्घटना के परिदृश्य का AI द्वारा जनरेटेड दृश्य — मेघनीनगर क्षेत्र में उठता धुआं और बिखरा मलबा (प्रतीकात्मक छवि)
SHARE

12 जून 2025, भारतीय विमानन इतिहास का एक काला दिन बन गया। अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रही Air India की फ्लाइट AI‑171 महज़ 5 मिनट की उड़ान के बाद मेघनीनगर के रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से उड़ान भरी। इसमें कुल 242 लोग सवार थे हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा। इस भयावह दुर्घटना ने देश को हिला दिया।

Contents
दुर्घटना कैसे हुईहॉस्टल के छात्रों को संभलने तक का मौका नहीं मिलाएकमात्र जीवित यात्री मैं मरा नहीं शायद बचाया गया हूँराहत और बचाव मलबे से चीखों की आवाजेंसरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया
  • 230 यात्री
  • 2 पायलट
  • 10 केबिन क्रू

विमान में 217 वयस्क, 11 बच्चे, और 2 शिशु शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। इन यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे जो बिज़नेस क्लास में यात्रा कर रहे थे।

दुर्घटना कैसे हुई

उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही विमान का पिछला हिस्सा रनवे के अंत में खड़े एक ऊँचे पेड़ से टकरा गया। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया और संभावित रूप से टेल साइड वाइब्रेशन (Tail Vibration) शुरू हुआ।
विमान के चालक दल ने सिग्नल भेजा और आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की लेकिन नियंत्रण हाथ से निकल चुका था।

विमान बेकाबू होकर दक्षिण दिशा में लगभग 7 किमी की दूरी तय की, और फिर 1:46 बजे अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एक घनी आबादी वाले ज़ोन पर आकर गिर पड़ा।

जैसे ही विमान जमीन से टकराया

  • पूरी बॉडी धू-धू कर जलने लगी।
  • वह एक पल में आग का गोला बन गया।
  • इंजन और फ्यूल टैंक फट गए, जिससे भयानक विस्फोट हुआ।
  • विमान के टुकड़े मेघनीनगर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (हॉस्टल) पर आकर गिरा।

हॉस्टल के छात्रों को संभलने तक का मौका नहीं मिला

  • हादसे के समय हॉस्टल में करीब 40 छात्र मौजूद थे।
  • कुछ सो रहे थे, कुछ लंच कर रहे थे, और कुछ परीक्षा की तैयारी में थे।
  • 8 से अधिक छात्रों की मौत वहीं मलबे में दबकर हो गई जबकि दर्जनों घायल हुए।

एकमात्र जीवित यात्री मैं मरा नहीं शायद बचाया गया हूँ

इस हादसे में केवल एक व्यक्ति बच पाया -विश्वाश कुमार रमेश, एक 40 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय। वे सीट 11A पर बैठे थे, इमरजेंसी एक्ज़िट के पास। धमाके के बाद उन्होंने खुद को मलबे से निकाला और मदद के लिए दौड़ पड़े। उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन वे चेतन अवस्था में अस्पताल पहुंचे। उनके शब्द थे – मेरी आँखें खुलीं तो चारों ओर लाशें थीं। मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैं ज़िंदा हूँ। शायद मेरे लिए कोई और मकसद लिखा गया है।

राहत और बचाव मलबे से चीखों की आवाजें

  • NDRF, CISF, BSF, Army और गुजरात पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
  • करीब 5 घंटे तक आग बुझाने और शव निकालने का काम चला।
  • घायल छात्रों और आसपास के निवासियों को सिविल और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया।

एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया। अहमदाबाद पुलिस ने आपातकालीन नंबर 07925620359 प्रदान किया।

सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया।
  • गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री ने अहमदाबाद पहुंचकर हालात की समीक्षा की।
  • संसद में दो मिनट का मौन रखा गया।
  • UK सरकार ने भी अपने नागरिकों की पुष्टि के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की।
TAGGED:Ahmedabad plane crashAI-171 क्रैशAir India 787 crashAir India newsAir India हादसा 2025airplane tragedy June 2025aviation disaster IndiaDreamliner accident IndiaNewsVijay Rupani flight crash
Share This Article
Email Copy Link Print
ByChetana Choudhary
Written by
Follow:
The History Raj पर पाइए हिंदी में विज्ञान और तकनीक की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जानकारियां -भरोसेमंद स्रोत, एक ही जगह।
Previous Article तनोट माता मंदिर का मुख्य द्वार, बीएसएफ सुरक्षा के साथ, जैसलमेर सीमा के पास स्थित जैसलमेर यात्रा गाइड तनोट माता मंदिर, युद्ध स्मारक और रेगिस्तानी रोमांच !! Jaisalmer Temple, War & Dunes
Next Article सैम सैंड ड्यून्स, जैसलमेर थार सफारी करते पर्यटक सैम सैंड ड्यून्स, जैसलमेर – थार रेगिस्तान की रोमांचक सफारी !! Sam Sand Dunes, Jaisalmer -Thrilling Desert Safari in the Thar Desert
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment

You Might Also Like

NHAI द्वारा शुरू किया गया FASTag वार्षिक पास 2025 -निजी वाहनों के लिए नई टोल सुविधा
News
FASTag वार्षिक पास 2025 NHAI की नई सुविधा निजी वाहनों के लिए जानें पूरे लाभ और नियम
By
Chetana Choudhary
केरल में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ी, मास्क पहने लोग अस्पताल के बाहर
News
केरल में कोविड-19 के नए मामले एक नजर पिछले 24 घंटों की स्थिति पर !! Kerala
By
Chetana Choudhary
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते मजदूर और रविंद्र सिंह भाटी
News
गिरल लिग्नाइट माइंस आंदोलन में बवाल, रविंद्र सिंह भाटी ने किया आत्मदाह करने का प्रयास
By
Jogendar Choudhary
रविंद्र सिंह भाटी पोस्टर के साथ गाड़ियों पर लगा “विश्वास” कैंपेन, राजस्थान राजनीतिक विवाद
News
राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी vs छोटू सिंह रावणा विवाद के बाद “विश्वास” शब्द हुआ ट्रेंड
By
Chetana Choudhary
The History

आपका स्वागत है!

हम आपके लिए न्यूज़, जीवनी, पर्यटन, भारतीय मंदिरों और अन्य ताज़ा ख़बरें प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए कृपया नोटिफिकेशन अनुमति दें!

thehistoryrj.com – आपके ज्ञान का विश्वसनीय स्रोत।

Facebook Twitter Linkedin Pinterest
Top Categories
  • Biography
  • Indian Temple
  • News
  • Politics
  • Technology
  • Travelling and History
  • Sports
  • Religion
  • Government Scheme
Usefull Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise Policy
  • Cookie Policy
  • Corrections Policy
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer

तुरंत जानकारी प्राप्त करे !

ताजा जानकारी ओर लाईव जानकारी आपको तुरंत ईमेल पर भेज दी जाएगी,अपनी ईमेल यहा लिख कर सबस्क्राइब कर लेवे !

© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited