Wednesday, 16 Sep 2026
Contact Us
The History
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
The HistoryThe History
Search
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited
The History > News > FASTag वार्षिक पास 2025 NHAI की नई सुविधा निजी वाहनों के लिए जानें पूरे लाभ और नियम
News

FASTag वार्षिक पास 2025 NHAI की नई सुविधा निजी वाहनों के लिए जानें पूरे लाभ और नियम

Chetana Choudhary
Last updated: October 8, 2025 16:31
Chetana Choudhary - Written by
Share
NHAI द्वारा शुरू किया गया FASTag वार्षिक पास 2025 -निजी वाहनों के लिए नई टोल सुविधा
NHAI का FASTag वार्षिक पास ₹3,000 में 200 टोल ट्रिप फ्री
SHARE

भारत के नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स भुगतान को और सुविधाजनक बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) की सुविधा शुरू की है। यह पास मुख्य रूप से उन निजी वाहन चालकों के लिए है जो रोज़ाना ही टोल प्लाज़ा से आते-जाते हैं। इस सुविधा से बार-बार टोल भुगतान से छुटकारा मिल सकता है और यात्रा ज्यादा सहज बन जाएगी।

Contents
FASTag वार्षिक पास क्या हैयह पास कहां से बनवा सकते हैंस्थानीय टोल प्लाज़ा कार्यालय से एक विशिष्ट टोल के लिएक्या चेसिस नंबर वाले वाहनों के लिए भी बन सकता है यह पासइस पास की कीमत कितनी हैपास के नियम और मान्यताएँयह पास किन स्थानों पर मान्य हैSMS और अलर्ट की सुविधा मिलेगीक्या यह पास लेना अनिवार्य है

यह नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे भारत में NHAI टोल प्लाज़ा पर लागू होगी। इस ब्लॉग में हम आपको FASTag वार्षिक पास से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

FASTag वार्षिक पास क्या है

FASTag वार्षिक पास एक डिजिटल टोल डिस्काउंट योजना है जिसमें निजी कार, जीप या वैन मालिकों को NHAI टोल प्लाज़ा पर ₹3,000 का पास लेने के बाद आप उस टोल प्लाज़ा से 200 ट्रिप की यात्रा आसानी कर सकेंगे यह सुविधा उन्हीं टोल प्लाज़ा पर मान्य होती है जिनके लिए पास बनाया गया हो।

नया नियम कब से लागू होगा

यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे देश के NHAI टोल प्लाज़ा पर लागू होगी।

यह पास कहां से बनवा सकते हैं

NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पे जाके ऑनलाइन बना सकते है। यह पास NHAI के सभी पात्र टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा।  

स्थानीय टोल प्लाज़ा कार्यालय से एक विशिष्ट टोल के लिए

आप सीधे टोल प्लाज़ा के ऑफिस में जाकर भी वार्षिक पास बनवा सकते हैं। इस स्थिति में पास सिर्फ उसी टोल प्लाज़ा पर लागू होगा, और आप वहीं से 200 ट्रिप कर सकते हैं। अगर आपका FASTag पहले से सक्रिय है और आप रोज़ाना उसी टोल प्लाज़ा से सफर करते हैं तो आप यह पास आसानी से उसी प्लाज़ा से बनवा सकते हैं।

क्या चेसिस नंबर वाले वाहनों के लिए भी बन सकता है यह पास

हाँ यह नया नियम आपको चेसिस नंबर वाले FASTag पर भी वार्षिक पास लेने की अनुमति देता है। हालाँकि सलाह दी जाती है कि आप अपने FASTag पर जल्द से जल्द वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (RC) अपडेट करवा लें ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस पास की कीमत कितनी है

वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए आपको ₹3,000 (बेस वर्ष 2025–2028 के लिए) का भुगतान करना होगा।
भुगतान के बाद यह पास आमतौर पर 2 घंटे के अंदर सक्रिय हो जाएगा।

पास के नियम और मान्यताएँ

  • यह पास केवल निजी गैर-व्यावसायिक वाहन (कार/जीप/वैन) के लिए लागू है।
  • पास गैर-हस्तांतरणीय होता है -इसे किसी अन्य वाहन पर उपयोग करने से यह अमान्य हो जाएगा।
  • पास मिलने के बाद आप 200 ट्रिप या 1 वर्ष (जो पहले हो) तक उस टोल प्लाज़ा पर टोल-फ्री यात्रा कर सकते हैं।
  • ट्रिप की गिनती इस प्रकार होती है:
    • पॉइंट-बेस्ड टोल प्लाज़ा:- एक बार आना = 1 ट्रिप, आना-जाना = 2 ट्रिप
    • क्लोज्ड टोल सिस्टम:- एक एंट्री और एग्जिट = 1 ट्रिप

यह पास किन स्थानों पर मान्य है

  • केवल NHAI के टोल प्लाज़ा पर लागू
  • राज्य सरकार, निजी कंपनियों, या अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित टोल पर मान्य नहीं होगा

SMS और अलर्ट की सुविधा मिलेगी

हाँ। पास एक्टिवेट करते समय आप SMS, अलर्ट और अन्य नोटिफिकेशन सेवाओं के लिए स्वीकृति देते हैं। इससे आपको ट्रांजैक्शन, ट्रिप काउंट और पास वैधता की जानकारी मिलती रहेगी।

क्या यह पास लेना अनिवार्य है

नहीं। FASTag वार्षिक पास पूरी तरह वैकल्पिक सुविधा है। जो उपयोगकर्ता इसे नहीं लेना चाहते, वे सामान्य FASTag से टोल भुगतान करते हुए यात्रा कर सकते हैं।

यदि आप नियमित रूप से किसी एक टोल प्लाज़ा से सफर करते हैं तो FASTag वार्षिक पास आपके लिए बेहद फायदेमंद है। चाहे आप इसे ऑनलाइन लें (सभी NHAI टोल के लिए) या स्थानीय टोल प्लाज़ा से बनवाएँ (विशिष्ट टोल के लिए) -यह आपके समय धन और झंझट तीनों की बचत करता है।

याद रखें यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। चेसिस नंबर से भी पास बनवाना अब संभव है। अगर आपका FASTag पहले से सक्रिय है और आप नियमित यात्री हैं, तो आप आसानी से यह पास बनवा सकते हैं।

अब हाईवे पर सफर और भी स्मार्ट और सस्ता -FASTag वार्षिक पास के साथ।
 
 

TAGGED:FASTAGFASTag 200 Trips PassFASTag Annual PassFASTag New Rules 2025FASTag Private Vehicle PassFASTag वार्षिक पासIndiaHighwayNational Highway Annual PassNHAINHAI Toll PassNHAI Toll UpdateRajmargYatraSmartTravelIndiaTollTaxIndia
Share This Article
Email Copy Link Print
ByChetana Choudhary
Written by
Follow:
The History Raj पर पाइए हिंदी में विज्ञान और तकनीक की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जानकारियां -भरोसेमंद स्रोत, एक ही जगह।
Previous Article राजस्थान में बारिश के बादलों से ढका आसमान राजस्थान में बदला मौसम प्री-मानसून की दस्तक और भीषण गर्मी का दोहरा असर !! Rajasthan rain alert
Next Article Oppo A5 5G स्मार्टफोन का डिजाइन कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स कम बजट में धमाकेदार 5G फोन – जानिए Oppo A5 5G के फीचर्स और कीमत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में NH-43 ग्रीनफील्ड 4-लेन हाईवे परियोजना का उद्घाटन, आधारशिला रखे जाने का दृश्य
News
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 का नया 4-लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से विकास को नई रफ़्तार
By
Chetana Choudhary
Paytm Payments Bank license cancelled by RBI news thumbnail showing RBI building and Paytm app
News
RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द | RBI Cancels Paytm Payments Bank License -पूरी जानकारी
By
Jogendar Choudhary
AI171 विमान दुर्घटना के बाद टाटा ग्रुप द्वारा सहायता की घोषणा और राहत कार्य
News
AI171 विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने की ₹1 करोड़ मुआवजे की घोषणा, अहमदाबाद में 265 की दर्दनाक मौत !! Air India TATA Group
By
Chetana Choudhary
कोविड जांच केंद्र में लोग, भारत जून 2025
News
कोविड-19 की नई लहर? भारत में 7 और 8 जून 2025 के आंकड़ों का विश्लेषण !! COVID-19 coronavirus
By
Chetana Choudhary
The History

आपका स्वागत है!

हम आपके लिए न्यूज़, जीवनी, पर्यटन, भारतीय मंदिरों और अन्य ताज़ा ख़बरें प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए कृपया नोटिफिकेशन अनुमति दें!

thehistoryrj.com – आपके ज्ञान का विश्वसनीय स्रोत।

Facebook Twitter Linkedin Pinterest
Top Categories
  • Biography
  • Indian Temple
  • News
  • Politics
  • Technology
  • Travelling and History
  • Sports
  • Religion
  • Government Scheme
Usefull Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise Policy
  • Cookie Policy
  • Corrections Policy
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer

तुरंत जानकारी प्राप्त करे !

ताजा जानकारी ओर लाईव जानकारी आपको तुरंत ईमेल पर भेज दी जाएगी,अपनी ईमेल यहा लिख कर सबस्क्राइब कर लेवे !

© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited