
भारत के नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स भुगतान को और सुविधाजनक बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag वार्षिक पास (Annual Pass) की सुविधा शुरू की है। यह पास मुख्य रूप से उन निजी वाहन चालकों के लिए है जो रोज़ाना ही टोल प्लाज़ा से आते-जाते हैं। इस सुविधा से बार-बार टोल भुगतान से छुटकारा मिल सकता है और यात्रा ज्यादा सहज बन जाएगी।
यह नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे भारत में NHAI टोल प्लाज़ा पर लागू होगी। इस ब्लॉग में हम आपको FASTag वार्षिक पास से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
FASTag वार्षिक पास क्या है
FASTag वार्षिक पास एक डिजिटल टोल डिस्काउंट योजना है जिसमें निजी कार, जीप या वैन मालिकों को NHAI टोल प्लाज़ा पर ₹3,000 का पास लेने के बाद आप उस टोल प्लाज़ा से 200 ट्रिप की यात्रा आसानी कर सकेंगे यह सुविधा उन्हीं टोल प्लाज़ा पर मान्य होती है जिनके लिए पास बनाया गया हो।
नया नियम कब से लागू होगा
यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे देश के NHAI टोल प्लाज़ा पर लागू होगी।
यह पास कहां से बनवा सकते हैं
NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पे जाके ऑनलाइन बना सकते है। यह पास NHAI के सभी पात्र टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा।
स्थानीय टोल प्लाज़ा कार्यालय से एक विशिष्ट टोल के लिए
आप सीधे टोल प्लाज़ा के ऑफिस में जाकर भी वार्षिक पास बनवा सकते हैं। इस स्थिति में पास सिर्फ उसी टोल प्लाज़ा पर लागू होगा, और आप वहीं से 200 ट्रिप कर सकते हैं। अगर आपका FASTag पहले से सक्रिय है और आप रोज़ाना उसी टोल प्लाज़ा से सफर करते हैं तो आप यह पास आसानी से उसी प्लाज़ा से बनवा सकते हैं।
क्या चेसिस नंबर वाले वाहनों के लिए भी बन सकता है यह पास
हाँ यह नया नियम आपको चेसिस नंबर वाले FASTag पर भी वार्षिक पास लेने की अनुमति देता है। हालाँकि सलाह दी जाती है कि आप अपने FASTag पर जल्द से जल्द वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (RC) अपडेट करवा लें ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस पास की कीमत कितनी है
वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए आपको ₹3,000 (बेस वर्ष 2025–2028 के लिए) का भुगतान करना होगा।
भुगतान के बाद यह पास आमतौर पर 2 घंटे के अंदर सक्रिय हो जाएगा।
पास के नियम और मान्यताएँ
- यह पास केवल निजी गैर-व्यावसायिक वाहन (कार/जीप/वैन) के लिए लागू है।
- पास गैर-हस्तांतरणीय होता है -इसे किसी अन्य वाहन पर उपयोग करने से यह अमान्य हो जाएगा।
- पास मिलने के बाद आप 200 ट्रिप या 1 वर्ष (जो पहले हो) तक उस टोल प्लाज़ा पर टोल-फ्री यात्रा कर सकते हैं।
- ट्रिप की गिनती इस प्रकार होती है:
- पॉइंट-बेस्ड टोल प्लाज़ा:- एक बार आना = 1 ट्रिप, आना-जाना = 2 ट्रिप
- क्लोज्ड टोल सिस्टम:- एक एंट्री और एग्जिट = 1 ट्रिप
यह पास किन स्थानों पर मान्य है
- केवल NHAI के टोल प्लाज़ा पर लागू
- राज्य सरकार, निजी कंपनियों, या अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित टोल पर मान्य नहीं होगा
SMS और अलर्ट की सुविधा मिलेगी
हाँ। पास एक्टिवेट करते समय आप SMS, अलर्ट और अन्य नोटिफिकेशन सेवाओं के लिए स्वीकृति देते हैं। इससे आपको ट्रांजैक्शन, ट्रिप काउंट और पास वैधता की जानकारी मिलती रहेगी।
क्या यह पास लेना अनिवार्य है
नहीं। FASTag वार्षिक पास पूरी तरह वैकल्पिक सुविधा है। जो उपयोगकर्ता इसे नहीं लेना चाहते, वे सामान्य FASTag से टोल भुगतान करते हुए यात्रा कर सकते हैं।
यदि आप नियमित रूप से किसी एक टोल प्लाज़ा से सफर करते हैं तो FASTag वार्षिक पास आपके लिए बेहद फायदेमंद है। चाहे आप इसे ऑनलाइन लें (सभी NHAI टोल के लिए) या स्थानीय टोल प्लाज़ा से बनवाएँ (विशिष्ट टोल के लिए) -यह आपके समय धन और झंझट तीनों की बचत करता है।
याद रखें यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। चेसिस नंबर से भी पास बनवाना अब संभव है। अगर आपका FASTag पहले से सक्रिय है और आप नियमित यात्री हैं, तो आप आसानी से यह पास बनवा सकते हैं।
अब हाईवे पर सफर और भी स्मार्ट और सस्ता -FASTag वार्षिक पास के साथ।