Wednesday, 16 Sep 2026
Contact Us
The History
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
The HistoryThe History
Search
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited
The History > Technology > कम बजट में धमाकेदार 5G फोन – जानिए Oppo A5 5G के फीचर्स और कीमत
Technology

कम बजट में धमाकेदार 5G फोन – जानिए Oppo A5 5G के फीचर्स और कीमत

Chetana Choudhary
Last updated: June 27, 2025 23:39
Chetana Choudhary - Written by
Share
Oppo A5 5G स्मार्टफोन का डिजाइन कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स
Oppo A5 5G आकर्षक डिज़ाइन और 5G परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च
SHARE

Oppo ने भारतीय बाजार में एक और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइस Oppo A5 5G है जो कंपनी की A सीरीज़ का हिस्सा है। इससे पहले Oppo A5 Pro 5G और Oppo A5x 5G लॉन्च हो चुके हैं। अब Oppo A5 5G को चुपचाप भारत में उतार दिया गया है जो न केवल बजट फ्रेंडली है बल्कि इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है और यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसके सभी प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से।

Contents
दमदार डिस्प्ले और डिज़ाइनपरफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयरकैमरा और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंसकीमत, वेरिएंट और ऑफर

दमदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

Oppo A5 5G में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1604 × 720 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलता है। HBM मोड में यह स्क्रीन 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखती है।

डिवाइस की स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे डेली यूज़ के दौरान स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाता है। इसका बैक पैनल Northern Lights से लेस है जो हल्की रौशनी में अलग-अलग रंगों में चमकता है। यह डिज़ाइन न सिर्फ देखने में प्रीमियम लगता है बल्कि हाथ में पकड़ने पर भी ग्रिप बेहतर मिलती है।

फोन के फ्रेम को हाई-स्ट्रेंथ अलॉय से तैयार किया गया है जो इसे 160% ज़्यादा मजबूती देता है। इसके अलावा यह डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरिबिलिटी के साथ आता है, जिससे यह रोज़ाना की हल्की-फुल्की टक्कर या गिरने से सुरक्षित रहेगा।

IP65 रेटिंग के साथ यह स्मार्टफोन पानी की बौछारों और धूल के प्रभाव से भी सुरक्षित रहता है जिससे यह हर मौसम और हर माहौल में इस्तेमाल के लिए इससे उपयुक्त बनाता है।

परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर

Oppo A5 5G को पावर देता है MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि बैटरी की खपत को भी कम करता है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह प्रोसेसर बिना लैग के स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

यह फोन फिलहाल दो वेरिएंट्स में है – 6GB + 128GB और 8GB + 128GB। स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है, जो तेज डेटा ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग टाइम में मदद करता है। इसमें RAM Expansion फीचर भी मौजूद है, जिससे इंटरनल स्टोरेज से RAM के तौर पर स्पेस इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे एकसाथ कई ऐप्स चलाना और मल्टीटास्किंग आसान हो जाता है।

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो दिनभर आराम से चलती है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या कॉलिंग -किसी भी यूज़ में यह बैटरी यूज़र को बार-बार चार्जर लगाने से बचाती है। Oppo के अनुसार यह बैटरी पांच साल तक 80% क्षमता बनाए रखेगी।

45W SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते 30% चार्ज महज 21 मिनट में और 50% चार्ज आधे घंटे से थोड़ा ज़्यादा समय में हो जाता है। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए खास है जो जल्दी में रहते हैं और कम समय में फोन को चार्ज करना चाहते हैं।

Oppo A5 5G में Android 15 पर आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें नई सुविधाएं और एक आसान, यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है।

कैमरा और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस

Oppo A5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है जो कि बड़े अपर्चर और हाई-रेजोल्यूशन सेंसर के साथ आता है। यह कैमरा कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी की फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ दिया गया है 2MP का डेप्थ सेंसर जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है।

फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। Portrait Mode की मदद से यूज़र स्टूडियो जैसे बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट पा सकते हैं।

Oppo A5 5G में Dual-View Video फीचर मौजूद है, जिससे यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फीचर व्लॉगिंग, यूट्यूब वीडियोज़ या सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहद उपयोगी है।

AI Eraser 2.0 के ज़रिए आप फोटो से किसी भी अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाकर उसे नैचुरल लुक दे सकते हैं। मान लीजिए किसी सेल्फी में पीछे कोई अजनबी आ गया हो तो आप उसे हटाकर फोटो को बेहतर बना सकते हैं।

फोन में Ultra Volume Mode भी दिया गया है, जो साउंड को 300% तक बढ़ा देता है। ये फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोन का इस्तेमाल करते हैं -जैसे कि रेलवे स्टेशन या मार्केट।

Outdoor Mode और Glove Touch से यह स्मार्टफोन हर मौसम में काम करता है। चाहे धूप हो या ठंड में दस्ताने पहने हों स्क्रीन रिस्पॉन्सिव बनी रहती है।

कीमत, वेरिएंट और ऑफर

Oppo A5 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।

यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन -Aurora Green और Mist White में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart, Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

इस पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध हैं जो कि SBI Card, IDFC FIRST Bank, Bank of Baroda, Federal Bank और DBS Bank जैसे प्रमुख बैंकों पर लागू हैं।

Oppo A5 5G उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसकी लंबी चलने वाली बैटरी, शानदार कैमरा फीचर्स, स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस इसे अन्य फोनों से अलग बनाते हैं। इसकी कीमत इसे मिड-रेंज यूज़र्स के लिए और भी आकर्षक बना देती है। जो लोग एक भरोसेमंद, और फीचर-लोडेड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं उनके लिए Oppo A5 5G एक सबसे अच्छी चॉइस है।

TAGGED:50MP कैमरा फोन6000mAh बैटरीOppo A सीरीजOppo A5 5GOppo मोबाइलबजट 5G स्मार्टफोनस्मार्टफोन लॉन्च इंडिया
Share This Article
Email Copy Link Print
ByChetana Choudhary
Written by
Follow:
The History Raj पर पाइए हिंदी में विज्ञान और तकनीक की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जानकारियां -भरोसेमंद स्रोत, एक ही जगह।
Previous Article NHAI द्वारा शुरू किया गया FASTag वार्षिक पास 2025 -निजी वाहनों के लिए नई टोल सुविधा FASTag वार्षिक पास 2025 NHAI की नई सुविधा निजी वाहनों के लिए जानें पूरे लाभ और नियम
Next Article राजस्थान में काले घने बादल Rajasthan Rain !! राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी अगले 24 घंटों में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment

You Might Also Like

सोलर से वॉशिंग मशीन चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए
Technology
Solar से वॉशिंग मशीन चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए, जानिए आसान हिसाब
By
Chetana Choudhary
Vivo X200T भारत में लॉन्च - 50MP कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ
Technology
Vivo X200T, 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन लॉन्च
By
Chetana Choudhary
Tecno Pova Curve 2 5G with 144Hz Curved AMOLED display and 8000mAh battery
Technology
8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Tecno Pova Curve 2 5G 20 फरवरी को लॉन्च
By
Chetana Choudhary
realme 16 Pro+ 5G भारत में लॉन्च -200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ
Technology
Realme 16 Pro+ 5G भारत में लॉन्च 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ जबरदस्त सेट
By
Chetana Choudhary
The History

आपका स्वागत है!

हम आपके लिए न्यूज़, जीवनी, पर्यटन, भारतीय मंदिरों और अन्य ताज़ा ख़बरें प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए कृपया नोटिफिकेशन अनुमति दें!

thehistoryrj.com – आपके ज्ञान का विश्वसनीय स्रोत।

Facebook Twitter Linkedin Pinterest
Top Categories
  • Biography
  • Indian Temple
  • News
  • Politics
  • Technology
  • Travelling and History
  • Sports
  • Religion
  • Government Scheme
Usefull Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise Policy
  • Cookie Policy
  • Corrections Policy
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer

तुरंत जानकारी प्राप्त करे !

ताजा जानकारी ओर लाईव जानकारी आपको तुरंत ईमेल पर भेज दी जाएगी,अपनी ईमेल यहा लिख कर सबस्क्राइब कर लेवे !

© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited