Wednesday, 16 Sep 2026
Contact Us
The History
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
The HistoryThe History
Search
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited
The History > Technology > OnePlus ने भारत में लॉन्च किया सबसे पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन !! OnePlus 13s
Technology

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया सबसे पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन !! OnePlus 13s

Chetana Choudhary
Last updated: October 8, 2025 16:40
Chetana Choudhary - Written by
Share
OnePlus 13s स्मार्टफोन Green Silk Black Velvet Pink Satin कलर में
OnePlus 13s
SHARE

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है, जो शानदार फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिज़ाइन के साथ है। नया OnePlus 13s दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज। रंगों की बात करें तो यह फोन Green Silk, Black Velvet और Pink Satin जैसे शानदार कलर ऑप्शंस में है।

Contents
OnePlus 13s फीचर्सबैटरी चार्जिंगकैमरा

OnePlus 13s फीचर्स

OnePlus 13s में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस एक AI इंजन दिया गया है, जो 45% बेहतर परफॉर्मेंस, 40% ज्यादा GPU स्पीड और 27% अधिक एफिशिएंसी के साथ आता है। इसमें नया 8-कोर Oryon™ CPU लगाया गया है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है। चाहे आप लंबे समय तक वीडियो देखें या BGMI जैसे गेम खेलें, यह फोन बिना किसी लैग के स्मूद परफॉर्म करता है।

बैटरी चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो इसमें 5850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के कुछ ही मिनटों में यह फोन घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus का दावा है कि इस फोन में 20 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है, 7 घंटे गेमिंग की जा सकती है, 10 घंटे वीडियो कॉल्स की जा सकती हैं और 6.5 घंटे तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ Type-A to C चार्जिंग केबल, एक प्रोटेक्टिव केस, सिम ट्रे इजेक्टर और क्विक स्टार्ट गाइड भी मिलती है।

OnePlus 13s में AI Plus Mind फीचर दिया गया है, जो आपके डेली डिजिटल लाइफ को आसान बनाता है। यह आपकी जरूरी जानकारी को ऑर्गेनाइज़ और रिकॉल करने में मदद करता है। इसमें OnePlus का नया Plus Key बटन भी है जो कैमरा, AI फीचर्स, ट्रांसलेशन और साइलेंस मोड जैसे कई काम करता है।

यह फोन भारत का बेस्ट 5.5G कॉम्पैक्ट फोन बताया जा रहा है, जो खासतौर पर मेट्रो जैसे क्षेत्रों में भी बेहतरीन नेटवर्क एक्सपीरियंस देता है। दिल्ली की येलो और ऑरेंज मेट्रो लाइनों पर यह फोन स्मूद वीडियो स्ट्रीमिंग का वादा करता है। कमजोर नेटवर्क पर भी 2 दीवारों के पार कॉलिंग और 50% तक बेहतर Wi-Fi स्पीड जैसी सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती हैं।

कैमरा

कैमरा सेटअप भी OnePlus 13s की एक बड़ी ताकत है। इसमें ट्रिपल ऑटोफोकस कैमरा सिस्टम दिया गया है — 50MP वाइड कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (2X ऑप्टिकल ज़ूम) और 32MP का फ्रंट कैमरा। ये कैमरे हर कोण से शानदार तस्वीरें खींचते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव भी बेहतरीन बनाते हैं।

OnePlus 13s की स्क्रीन भी बेहद आकर्षक है। यह Radiant View डिस्प्ले के साथ आती है जो धूप में भी क्लियर दिखाई देती है। इसमें 460 PPI रेजोल्यूशन और Intelligent Eye Care तकनीक दी गई है जो रात में आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करती है। OnePlus ने इस डिस्प्ले को A++ रेटिंग दी है, जो इसे डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में टॉप क्लास बनाता है।

OnePlus 13s में नया Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम है जिसमें 4400mm² VC और 3D कूलिंग स्ट्रक्चर शामिल है। इसके अलावा यह G1 Wi-Fi चिपसेट के साथ आता है जो OnePlus ने खुद डिजाइन किया है। इससे कनेक्टिविटी और भी तेज और स्थिर हो जाती है।

गेमिंग लवर्स के लिए OnePlus 13s एक ड्रीम डिवाइस है। इसमें 120FPS तक का गेमिंग एक्सपीरियंस, खासतौर पर BGMI जैसे गेम्स में, बेहद स्मूद होता है। कमजोर नेटवर्क पर भी यह 40% कम लैग के साथ शानदार गेमप्ले प्रदान करता है। फोन में बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे गेम खेलते वक्त भी डिवाइस ज़्यादा गर्म नहीं होता।

डाटा सिक्योरिटी के लिए इसमें On-Device AI प्रोसेसिंग और Private Cloud Compute फीचर्स हैं, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी आपके फोन में ही सुरक्षित रहती है और किसी सर्वर पर स्टोर नहीं की जाती।

OnePlus 13s में Google Gemini AI असिस्टेंट का भी सपोर्ट है, जिससे आप लाइव वीडियो या स्क्रीन शेयर करते हुए आसानी से अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं या काम पूरा कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, OnePlus 13s एक ऐसा स्मार्टफोन है जो शानदार डिज़ाइन, पावरफुल हार्डवेयर, स्मार्ट AI फीचर्स और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ आता है। चाहे आप एक प्रोफेशनल हों, गेमर हों या एक सोशल मीडिया लवर -यह फोन हर किसी के लिए परफेक्ट है। OnePlus ने इसे भारत में फ्लैगशिप फोन की भीड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है, वो भी कॉम्पैक्ट साइज में। OnePlus 13s फिलहाल शानदार ऑफर पर उपलब्ध है, जो 30 जून तक मान्य है। इसमें आपको दो वैरिएंट मिलते हैं -पहला वैरिएंट 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹54,999 है। दूसरा वैरिएंट 12 GB RAM और 512 GB स्टोरेज के साथ मिलता है, जिसकी कीमत ₹59,999 रखी गई है। दोनों ही मॉडल Black Velvet कलर में उपलब्ध हैं और प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए एक बढ़िया मौका हो सकता है।

TAGGED:BGMI Phone 2025Compact Flagship PhoneOnePlus 13sOnePlus 13s BatteryOnePlus 13s Hindi ReviewOnePlus 13s SpecificationsOnePlus 5.5G IndiaOnePlus AI FeaturesOnePlus Gaming PhoneOnePlus New Launch 2025
Share This Article
Email Copy Link Print
ByChetana Choudhary
Written by
Follow:
The History Raj पर पाइए हिंदी में विज्ञान और तकनीक की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जानकारियां -भरोसेमंद स्रोत, एक ही जगह।
Previous Article भारत सरकार द्वारा एसी तापमान नियंत्रण के नए नियम की घोषणा भारत में AC के लिए नया नियम ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
Next Article केरल में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ी, मास्क पहने लोग अस्पताल के बाहर केरल में कोविड-19 के नए मामले एक नजर पिछले 24 घंटों की स्थिति पर !! Kerala
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment

You Might Also Like

OnePlus 15R भारत में लॉन्च -165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी के साथ
Technology
OnePlus 15R भारत में लॉन्च 165Hz डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ नया धांसू फोन
By
Chetana Choudhary
Vivo X300 भारत में लॉन्च -- 200MP कैमरा और 6040mAh बैटरी के साथ
Technology
Vivo X300 भारत में आया नए अंदाज़ में 200MP कैमरा, बड़ी 6040mAh बैटरी, कीमत और सभी डिटेल्स
By
Chetana Choudhary
OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में लॉन्च -200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ
Technology
OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में लॉन्च जानिए कीमत और फीचर्स
By
Chetana Choudhary
ivo X Fold5 फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रीमियम डिजाइन और ZEISS कैमरा फीचर
Technology
Vivo X Fold5 फोल्डेबल फोन 14 जुलाई को लॉन्च, जानिए क्यों है सबकी नजरें इस पर
By
Chetana Choudhary
The History

आपका स्वागत है!

हम आपके लिए न्यूज़, जीवनी, पर्यटन, भारतीय मंदिरों और अन्य ताज़ा ख़बरें प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए कृपया नोटिफिकेशन अनुमति दें!

thehistoryrj.com – आपके ज्ञान का विश्वसनीय स्रोत।

Facebook Twitter Linkedin Pinterest
Top Categories
  • Biography
  • Indian Temple
  • News
  • Politics
  • Technology
  • Travelling and History
  • Sports
  • Religion
  • Government Scheme
Usefull Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise Policy
  • Cookie Policy
  • Corrections Policy
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer

तुरंत जानकारी प्राप्त करे !

ताजा जानकारी ओर लाईव जानकारी आपको तुरंत ईमेल पर भेज दी जाएगी,अपनी ईमेल यहा लिख कर सबस्क्राइब कर लेवे !

© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited