Wednesday, 16 Sep 2026
Contact Us
The History
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
The HistoryThe History
Search
  • Home
  • जीवनी
  • भारतीय मंदिर
  • खेल
  • पर्यटन स्थल – इतिहास
  • न्यूज़
  • राजनीती
  • टेक
  • धर्म
  • सरकारी योजनाएं
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited
The History > Technology > भारत में AC के लिए नया नियम ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
Technology

भारत में AC के लिए नया नियम ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

Chetana Choudhary
Last updated: October 8, 2025 16:40
Chetana Choudhary - Written by
Share
भारत सरकार द्वारा एसी तापमान नियंत्रण के नए नियम की घोषणा
भारत सरकार ने ऊर्जा बचत के लिए एसी का तापमान 20-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का नियम बनाया।
SHARE

भारत में गर्मियों की तपन में भारत में एयर कंडीशनर (AC) अब जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इनकी बढ़ती खपत से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे न सिर्फ बिजली संकट गहरा रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार जल्द ही एसी के तापमान को लेकर सख्त नियम लागू करने जा रही है।

Contents
नए नियम की वजहएसी यूजर्स के लिए नए नियमनए नियम के फायदेवाहनों पर कैसे लागू होगा नया नियम

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में घोषणा की कि नए नियम के तहत कोई भी एसी अब 20 डिग्री सेल्सियस से कम या 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर सेट नहीं किया जा सकेगा। यह नियम सिर्फ घरों और दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वाहनों के AC पर भी लागू होगा।

नए नियम की वजह

ऊर्जा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, AC का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने से करीब 6% बिजली की बचत होती है। सरकार का अनुमान है कि अगर यह नियम सफलतापूर्वक लागू हो गया तो 2035 तक करीब 60 गीगावाट की चरम बिजली मांग घटाई जा सकती है। इसका अर्थ यह है कि देश को नई बिजली परियोजनाओं और ग्रिड विस्तार पर लगभग 7.5 ट्रिलियन रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका फायदा न सिर्फ सरकार को होगा, बल्कि आम लोगों को भी बिजली के बिल में राहत मिल सकती है।

एसी यूजर्स के लिए नए नियम

एसी निर्माता कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयर या प्रोग्रामिंग में बदलाव करने होंगे। नई मशीनें पहले से ही 20-28 डिग्री सेल्सियस के बीच प्रीसेट होंगी। पुरानी मशीनों के लिए भी फर्मवेयर अपडेट या सर्विस की सलाह दी जा सकती है। घर, दफ्तर, मॉल, थिएटर, स्कूल, अस्पताल और यहां तक कि गाड़ियों के एसी पर भी ये लिमिट लागू होगी।

नए नियम के फायदे

जब एसी का तापमान 20°C के बजाय 24°C या उससे ऊपर रखा जाता है, तो कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है। इससे बिजली की खपत घटती है और बिल में सीधी बचत होती है। कम बिजली खपत का मतलब है कम कोयला या गैस आधारित बिजली उत्पादन। इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और जलवायु परिवर्तन की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगाई जा सकेगी। अगर बिजली की मांग कम होगी, तो सरकार को नए पावर प्लांट बनाने पर अरबों-खरबों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। ये पैसा देश के अन्य विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा।

भारत की जलवायु के लिहाज से 24-26°C तापमान पूरी तरह आरामदायक होता है। तापमान जितना कम रखा जाए, उतनी ज्यादा बिजली खपत होती है। कंपनियां नई तकनीकों जैसे इन्वर्टर एसी, स्मार्ट सेंसर्स आदि का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे कम तापमान पर भी बेहतर कूलिंग मिलती है

वाहनों पर कैसे लागू होगा नया नियम

वाहनों में एसी अक्सर 16-18°C पर चलाए जाते हैं। सरकार के नए आदेश के तहत कार, बस, ट्रक, टैक्सी सब पर यह सीमा लागू होगी। हालांकि, शुरू में यह नियम निजी वाहनों पर लागू करने में थोड़ी ढील दी जा सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इसे अनिवार्य किया जाएगा।

एसी इंडस्ट्री कंपनियों को सॉफ्टवेयर अपडेट करने होंगे। उत्पादों की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। बिजली मांग में कमी आएगी। ग्रिड पर लोड घटेगा। ऊर्जा मंत्रालय इन नियमों के पालन की सख्त निगरानी करेगा। जो कंपनियां या संस्थान इस नियम को तोड़ेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, आम नागरिकों पर फिलहाल कोई सीधा जुर्माना नहीं होगा, लेकिन उनसे सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

एसी को 24-26°C पर सेट करें। इन्वर्टर एसी का उपयोग करें जो कम बिजली खपत करता है। कमरे को सील रखें, ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले। भारत सरकार का यह कदम ऊर्जा बचत, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक लाभ की दिशा में एक दूरदर्शी निर्णय है। अगर इसे सही तरह से लागू किया गया, तो इससे देश को न सिर्फ अरबों रुपये की बचत होगी बल्कि यह ग्रीन फ्यूचर की ओर भी बड़ा कदम साबित होगा।

इसलिए अगर आप भी एसी इस्तेमाल करते हैं तो अब से ही 24-26°C का तापमान सेट करने की आदत डाल लें -यह आपकी सेहत जेब और पर्यावरण तीनों के लिए फायदेमंद है।

TAGGED:AC Temperature Rule IndiaAir Conditioner RegulationPower SavingTechnologyऊर्जा बचतएसी तापमान नियमभारत सरकार
Share This Article
Email Copy Link Print
ByChetana Choudhary
Written by
Follow:
The History Raj पर पाइए हिंदी में विज्ञान और तकनीक की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जानकारियां -भरोसेमंद स्रोत, एक ही जगह।
Previous Article बाबा रामदेव योग सिखाते हुए – भारत के योगगुरु का प्रेरणादायक रूप बाबा रामदेव : योग से उद्योग तक का अनोखा और प्रेरक सफर !! Yoga Guru Baba Ramdev
Next Article OnePlus 13s स्मार्टफोन Green Silk Black Velvet Pink Satin कलर में OnePlus ने भारत में लॉन्च किया सबसे पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन !! OnePlus 13s
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment

You Might Also Like

OnePlus 15R भारत में लॉन्च -165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी के साथ
Technology
OnePlus 15R भारत में लॉन्च 165Hz डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ नया धांसू फोन
By
Chetana Choudhary
Oppo A5 5G स्मार्टफोन का डिजाइन कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स
Technology
कम बजट में धमाकेदार 5G फोन – जानिए Oppo A5 5G के फीचर्स और कीमत
By
Chetana Choudhary
OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में लॉन्च -200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ
Technology
OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में लॉन्च जानिए कीमत और फीचर्स
By
Chetana Choudhary
Apple Foldable iPhone 2026 concept with book-style folding display, dual screens, premium design and expected launch features.
Technology
एप्पल का पहला Foldable iPhone 2026 में हो सकता है लॉन्च, 4 कैमरे, Touch ID और Crease-Free Display
By
Jogendar Choudhary
The History

आपका स्वागत है!

हम आपके लिए न्यूज़, जीवनी, पर्यटन, भारतीय मंदिरों और अन्य ताज़ा ख़बरें प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए कृपया नोटिफिकेशन अनुमति दें!

thehistoryrj.com – आपके ज्ञान का विश्वसनीय स्रोत।

Facebook Twitter Linkedin Pinterest
Top Categories
  • Biography
  • Indian Temple
  • News
  • Politics
  • Technology
  • Travelling and History
  • Sports
  • Religion
  • Government Scheme
Usefull Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise Policy
  • Cookie Policy
  • Corrections Policy
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer

तुरंत जानकारी प्राप्त करे !

ताजा जानकारी ओर लाईव जानकारी आपको तुरंत ईमेल पर भेज दी जाएगी,अपनी ईमेल यहा लिख कर सबस्क्राइब कर लेवे !

© 2025 The History Raj. Developed By Arvixa Technologies Private Limited